पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिंड्राजोरा | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर एनएच 32 पर सड़क दुर्घटना में बाइक और कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर से बाइक चालक अनाथ चन्द्र राय की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक मुकेश कुमार राय जख्मी हो गया है। उसका इलाज बीजीएच बोकारो में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अनाथ चन्द्र राय और मुकेश कुमार राय अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर से पश्चिम बंगाल गये थे। शाम साढ़े नौ बजे चंदनकियारी थाना क्षेत्र अपने गांव कलिकापुर लौटने के क्रम में झारखंड सीमा पर मिर्धा के पास विपरीत दिशा से तेज गति से अा रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर सदर अस्पताल चास भेज दिया। बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को चिकित्सकों ने बीजीएच रेफर कर दिया। अनाथ काे परिजन मुस्कान अस्पताल लेकर अा गए। यहां उसे मृत घाेषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...