पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Bindeshwar Mahato Of Bokaro Dies In Gujarat In Road Accident Mourning

सड़क दुर्घटना में बोकारो के बिंदेश्वर महतो की गुजरात में मौत, पसरा मातम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास प्रखण्ड निवासी तुरीडीह पंचायत के बिंदेश्वर महतो की सड़क दुर्घटना में सूरत (गुजरात) में 10 मार्च को मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके भतीजा-हरे कृष्ण महतो घायल हो गया, इसका अभी सूरत शहर में ही इलाज चल रहा है। वहीं बड़े बेटे डॉक्टर महतो हाेली में गांव आए हुए थे। बेटे ने इसकी सूचना झामुमो नेता-सह समाज सेवी किरण चन्द्र बाउरी को घटना के दिन ही 10 मार्च को दी। बाउरी ने कम्पनी से संपर्क कर शव को गांव पहुंचाने एवं घायल का बेहतर इलाज कराने अाैर मुअावजा देने की बात कही। शुक्रवार काे सुबह 8 बजे शव एम्बुलेंस के साथ तुरीडीह गांव लाया गया। यहां पंचायत के मुखिया-ऋषिकेश महतो, विजय महतो, अताउद्दीन अंसारी भी पहुंचे।

मृतक के गांव में जुटे लोग।
खबरें और भी हैं...