सीएम से बिरहाेर बच्चाें ने की नौकरी की मांग
बोकारो | जिले के गोमिया प्रखंड में सुदूर जंगलों में रहने वाले आदिम जनजाति बिरहोर युवाओं ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर नियोजन की मांग की है। युवाओं ने कहा है कि उन्हें गांव से बोकारो शहर में रखकर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से 12 वीं तक की पढ़ाई कराई गई, उसके बाद सरकारों ने नियोजन देने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन पांच साल तक सत्ता में रही भाजपा सरकार ने प्रावधान का हवाला देकर नियोजन नहीं दिया। उन्हें उम्मीद है कि इस सरकार में उन्हें काम मिलेगा। सभी युवाओं ने कहा कि पढ़ने के बाद बिरहोर बच्चे गांव में किसी तरह जीवन यापन कर रहें है।