खुटरी से भाजपा नेता की बाइक चोरी
तुपकाडीह | जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो मार्ग के खुटरी स्थित भाजपा अजजा मोर्चा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर किस्कू के आवास के बाहर से बाइक (जेएच 09वी4360) चोरी हो गई। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाने को दी है। बता दें कि बीते कुछ माह से कोयले की चोरी में वृद्धि हुई है। कोयला चोर दिन रात बाइक से कोयला ढोने का काम कर रहा है। इस अवैध धंधे में बिना नंबर की बाइक का उपयोग होता आ रहा है।