पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अरमो जंगल में युवक का पेड़ से लटकता शव बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की अरमो पंचायत स्थित गंडके जंगल में एक युवक की पेड़ से लटकती लाश बरामद की गई। शव को ग्रमीणों गुरुवार की शाम को देखा। ग्रामीण बोनझोरा पर्व के तहत जंगल में शिकार करने गए थे, जहां एक 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। युवक ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। अरमो के ग्रामीणों ने गंडके जंगल में शव होने की सूचना बोकारो थर्मल थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम सूचना के आधार पर शव की बरामदगी के लिए अरमो बस्ती के लिए निकल गई है। इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गंडके जंगल में शव होने की सूचना मिली है। शव बरामदगी के लिए पुलिस दल को अरमो भेजा गया है। हत्या है या आत्महत्या, यह शव बरामदगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
खबरें और भी हैं...