बोकारो विधायक भूखल के परिजनों से मिले
बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को करमा गांव जाकर मृतक भूखल घांसी के परिजनों से भेंट की। इस दौरान विधायक नारायण समेत अन्य पार्टी नेताओं ने मामले की जानकारी ली तथा घटना पर दुख जताया। विधायक नारायण ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर आज भाजपा नेताओं का दल कसमार के करमा पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12 मार्च से पुनः विधानसभा सत्र शुरू होगा। उस दिन इस मामले को पूरी गंभीरता एवं जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि पिछले कई माह से वृद्धा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान बंद है। उन्होंने मौजूदा सरकार से अविलंब पेंशन चालू कराने का आग्रह किया है। मौके पर कई भाजपाई मौजूद रहे।
परिजनों से मुलाकात करते बोकाराे विधायक विरंची नारायण।