बोकारो स्टील के सीएचएसजीपी 9 के डिहाइड्रेटर रेल का हुअा जीर्णोद्धार
बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस संख्या 5 के कास्ट हाउस स्लैग ग्रेनुलेशन प्लांट सीएचएसजीपी संख्या 9 के डिहाइड्रेटर रेल में आयी समस्या का समाधान आंतरिक संसाधनों से करने में सफलता मिली है। जीर्णोद्धार का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अधिशासी निदेशक संकार्य अतनु भौमिक ने इस कार्य से जुड़े टीम के सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक,अनुरक्षण डीएन मोहंती, मुख्य महाप्रबंधक ब्लास्ट फर्नेस अंजनी कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विगत कुछ महीनों से डिहाइड्रेटर रेल में आयी समस्या के कारण सीएचएसजीपी संख्या 9 में सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए ब्लास्ट फर्नेस के यांत्रिक विद्युत एवं परिचालन अनुभाग के साथ कैपिटल रिपेयर यांत्रिक, रिफ्रेक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग तथा संरचना एवं मशीन शॉप के सहयोग से डिहाइड्रेटर रेल का निर्माण किया गया। इसके जीर्णोद्धार के तहत 5 फ्रेम, 4 लॉन्ग बीम एवं 6 शॉर्ट बीम लगाए गए, हेडर की सफाई की गई। 15 सपोर्ट रोलर, पिनयन गियर रिपेयर अादि कार्य सम्पन्न किए गए। इस कार्य के पूरा हो जाने से सीएचएसजीपी संख्या 9 की गुणवत्ता, उत्पादन अाैर विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।
जीर्णोद्धार के बाद मौके पर उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी।