पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोटर लेबर यूनियन की बोकारो थर्मल शाखा का किया गया गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोटर लेबर यूनियन इंटक के बैनर तले टेम्पो चालकों की बैठक डीवीसी के बोकारो थर्मल मैदान में हुई। अध्यक्षता अब्दुल रहीम ने की। बैठक में मोटर लेबर यूनियन बोकारो थर्मल शाखा का गठन कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष रामचंद्र नायक, सचिव श्याम सुंदर कर्मकार, उप सचिव जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू पांडेय, उप कोषाध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित दस कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। यहां यूनियन कथारा शाखा के सचिव चंदन सिंह एवं अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि एकजुटता में ही बल है। मौके पर अवधेश साव, अजय साव, जनाब हुसैन, राम लोचन साव, महेश साव, योगेंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, महादेव साव, प्रमोद कुमार, इजराइल अंसारी, मो. जमील, रूपेश कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...