सेल की समृद्धि बिजनेस क्विज में बीएसएल टीम ने मारी बाजी
शनिवार काे बीएसएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में सेल की महिला कर्मियों के लिए समृद्धि बिजनेस क्विज-20 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसएल के अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) मुकुल प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) बीएस पोपली, महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) सुश्री नीता बा सहित बीएसएल अाैर सेल की अन्य इकाइयों की प्रतिभागी टीमों के सदस्य उपस्थित थे। इस प्रतिस्पर्धा में बीएसएल की दो टीमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता टीम में बीएसएल की महाप्रबंधक (कार्मिक) मीनम मिश्रा एवं उप महाप्रबंधक (कार्मिक) मधुलिका कोवले अाैर उप विजेता टीम में बीएसएल की ही उप प्रबंधक (कार्मिक) तनु प्रिया एवं उप प्रबंधक (एमटीबी) जी स्नेहा राजू ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली की टीम शोभना ठाकुर अाैर डिम्पल भट्टाचार्या को तृतीय स्थान मिला। अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) मुकुल प्रसाद ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि समृद्धि बिजनेस क्विज में सेल के विभिन्न संयंत्र एवं इकाइयों से कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिसमें छह टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल राउंड में कड़ी चुनौती के बीच बीएसएल की टीम ने प्रथम अाैर द्वितीय स्थान प्राप्त कर खिताब पर कब्ज़ा जमाया, जबकि सेल निगमित कार्यालय की टीम को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में प्रबन्धक (एमआरडी) आनंद राज एवं उप प्रबंधक (ईआरएस) शुभम वर्मा ने क्विज मास्टर तथा अनिता कुमारी तथा निर्मला कुमारी ने स्कोरर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वयन प्रबन्धक (मानव संसाधन विकास) आर. कुमार ने किया।
विजेता टीम के साथ ईडी मुकुल प्रसाद।