पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Building Materials Are On The Side Of The Main Road In Chas Accidents Are Happening

चास में मुख्य सड़क के किनारे पसरे हैं बिल्डिंग मैटेरियल, हो रहे हादसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास शहर की मुख्य सड़काें पर बिखरे बिल्डिंग मैटेरियल सड़क हादसों का कारण बन गए हैं। लाेग अाए दिन दुर्घटना के शिकार हाेते रहते हैं, लेकिन निगम के अफसराें की नींद इसके बाद भी नहीं टूट रही। जबकि सड़क किनारे रखे मैटेरियल पर पूरा अधिकार निगम का रहता है। वह जब चाहे उसे सीज कर दंड लगा सकता है। लगभग दो वर्ष पूर्व दंड शुल्क लेने का नियम ताे बनाया, पर उसमें अाजतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई दंडित किया जाता तो ऐसा करने से लोगों मंे कार्रवाई का भय रहता और दूसरे लोग भी ऐसा नहीं कर सकते। ऐसा नहीं होने से आम राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वे हादसों का शिकार होते रहते हैं। चास के बाइपास रोड, तेलीडीह रोड सहित अन्य कई मुख्य मार्गों पर लोग बड़े-बड़े भवन निर्माण कर रहे हैं और सड़कों के किनारे भारी मात्रा में बालू, गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री रखवाकर छोड़ दिया है। इससे जहां फुटपाथ को अवरुद्ध किया है, वहीं सड़कों के अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान बीते साल नगर निगम के ओर से कार्रवाई की गई थी। इस दौरान सड़क किनारे मैटेरियल रखने वालों से जुर्माना भी वसूला गया था, परंतु उसका कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है। निगम की ढिलाई के आगे सभी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यह लापरवाही आए दिन सड़कों के जाम लगने में यह भी एक मुख्य कारण है। चास की मुख्य सड़कों के अलावा चास के अन्य मुहल्लों की मुख्य सड़कों की भी यही हालत है। कुछ लोगों का तो कहना है कि चास के बड़े रसूखदार ऐसा कर रहे हैं, जिनके खिलाफ निगम प्रशासन भी मौन है।

अपर नगर आयुक्त बोले, होगी कार्रवाई

इस बारे में पूछे जाने पर अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा ने बताया कि समय-समय पर नगर निगम की ओर से लगातार इसके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती रही है। आगे भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में निर्देश दिया गया है।

सड़क किनारे पसरे बिल्डिंग मैटेरियल।
खबरें और भी हैं...