पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phusro News Businessmen Carry Out Candle March Against Cutting Electricity

व्यवसायियों ने बिजली काटने के विरुद्ध निकाला कैंडल मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी कमांड एरिया में 18 घंटे बिजली कटौती के विरोध में युवा व्यवसायी संघ फुसरो ने शुक्रवार की संध्या में राम रतन हाई स्कूल ढोरी से बैंक मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें फुसरो बाजार के कई व्यवसायियों ने भाग लिया। युवा व्यवसायी संघ, फुसरो के अध्यक्ष आर. उनेश ने कहा कि 18 घंटे बिजली कटौती से बाजार के व्यवसायियों को दुकानदारी करने में काफी दिक्कत होती है। इसका सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ा है। कहा कि बिजली से कार्य करने वाले दुकानदार जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व टीवी, फ्रिज आदि दुकानों में चार दिनों से कारोबार ठप है। कहा कि डीवीसी प्रबंधन मनमानी कर रहा है। कहा कि विरोध प्रदर्शन के बाद भी अगर डीवीसी अपने रवैये में सुधार नहीं लाता है तो है यहां के व्यवसायी आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। मौके पर सुरेश बंसल, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, अनिल गुप्ता, गुरुपद प्रजापति, इलियास हुसैन, जावेद खान, विजय आदि मौजूद रहे।

कैंडल मार्च में शामिल व्यवसायी।
खबरें और भी हैं...