पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं से अधिकार को ले आगे आने का आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया प्रखंड की स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माहेर संस्था (मां का घर) की ओर से महिला सशक्तीकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वांग दक्षिणी मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व प्रमुख कांति देवी, पंसस शीला देवी एवं पत्रकार राजकुमार ने संयुक्त रुप से किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि महिलाओं के प्रताड़ना के खिलाफ आज कई सामाजिक संगठन व महिला संगठन कार्य कर रहे हैं। उन्हें रोजगार से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। माहेर संस्था में बेसहारा महिलाओं को सहारा देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व माहेर के सदस्य तारामणि भोक्ता के नेतृत्व में स्वांग में महिलाओं ने जुलूस निकाला। मौके पर नीरा मिंज, तारामणि भोक्ता, रानी बेसरा, किरण बेक, मनीषा आदि रहे।

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
खबरें और भी हैं...