पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली के खंभे से टकरायी कार, अापूर्ति रही बाधित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैनामोड़ | जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह-अराजू पीडब्ल्यूडी पथ पर तेतरियाडीह के समीप बिजली के खंभे से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई अाैर इसके बाद आसपास में विद्युत आपूर्ति देर रात को अवरुद्ध हो गई। सरकारी तंत्र के उदासीन रवैए के चलते 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रही। तेज गति से अराजू से जैनामोड़ की ओर जा रही एक कार असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे चालक अाैर उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति जख्मी हाे गया। कार की टक्कर इतनी जोरदार था कि बिजली का खंभा उखड़ कर टेढ़ा हो गया और विद्युत आपूर्ति भी ठप हाे गई। लोगों के जुटने से पहले वाहन का चालक भाग निकला।
खबरें और भी हैं...