- Hindi News
- National
- Bermo News Case Filed For Molestation And Assault Of Women In Kargali Market
करगली बाजार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज
करगली बाजार निवासी संतोषी सिन्हा ने बेरमो थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट एवं छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सिन्हा ने लिखित आवेदन में बताया कि सोमवार को होलिका दहन के दिन डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्लब करगली बाजार के समीप होलिका दहन कार्यक्रम चल रहा था। इसमें स्थानीय युवकों की ओर से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहां कार्यक्रम देखने उनके साथ चार महिलाएं पहुंची थीं। इस दौरान विकास गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, बिट्टू, प्रिंस, संतोष गुप्ता, राजेश शर्मा, पिंटू यादव, भोलू आदि ने उन औरतों के साथ मारपीट तथा छेड़खानी की।