घर में लगी आग से नगदी अाैर खाद्य सामग्री जलकर राख
पिण्ड्राजोरा | चास प्रखंड अंतर्गत सोनाबाद पंचायत के बहादुरपुर गांव निवासी शुकर बाउरी के घर में शुक्रवार देर रात आग लग जाने से नगदी सहित जरूरी कागजात, सभी खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बाउरी रात में घर में साेया हुअा था ताे कुछ जलने की गंध उसे अाई। जब वह उठा ताे देखा कि उसी घरमें अाग लगी है। हल्ला करने पर ग्रामीण वहां जुट गए और आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे आठ हजार रुपए नगदी सहित चावल, आटा, बैंक पासबुक, अंत्याेदय कार्ड और जमीन संबंधी कागजात सहित कपड़े जलकर राख हो गए।