- Hindi News
- National
- Phusro News Ccl Family Very Serious About Social Obligations General Manager
सीसीएल परिवार सामाजिक दायित्वों को लेकर बेहद गंभीर : महाप्रबंधक
सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक पी. वाजपेयी, अस्पताल के सीएमओ एस मुखर्जी सहित यूनियन नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जीएम वाजपेयी ने कहा कि सामाजिक दायित्व निर्वहन के प्रति सीसीएल परिवार कृतसंकल्प है। इस योजना का मकसद गरीब व असहाय लोगों को हरसंभव चिकित्सीय सहायता प्रदान करना है। कहा कि सीसीएल काेयला उत्पादन के साथ-साथ जनकल्याणकारी कार्य भी करती है, ताकि समाज के लोगों का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। कहा कि सीसीएल सीएसआर योजना के तहत अबतक लगभग 48 गांव में चिकित्सा कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई है। शिविर में लगभग 250 महिला-पुरूष मरीजों की जांच की गई। इनमें 50 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद का लक्षण पाए गया। इनका ऑपरेशन डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संजय कुमार व उनकी ने किया। आॅपरेशन के बाद मरीजों को दवा, भोजन व ट्रांसपोर्टिंग की सुविधा नि:शुल्क दी गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में निर्मित जन औषधि केंद्र को भी चालू कराया गया, जहां मरीजों को कम कीमतों पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर डॉ. इरफान, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शैल्या, डॉ. नीतीश कुमार सहित श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
शिविर का उद्घाटन करते जीएम व अन्य।