सर्वाइकल जांच की रिपोर्ट इस महीने के अंत तक
बोकारो | जेसीआई जज्बा, आईएमए चास और बोकारो आब्स गाइनो के संयुक्त तत्वावधान में बीते आठ और नौ मार्च को बोकारो जनरल अस्पताल, सदर अस्पताल, सीआरपीएफ कैंप और पिंड्राजोरा पीएचसी में आयोजित सवाईकल व ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित हुई स्क्रीनिंग की रिपोर्ट इस महीने के अंत तक आएगी। यह जानकारी देते हुए आईएमए की अध्यक्ष डॉ.मीता सिन्हा और बोकारो ऑब्स गाइनो की सचिव डॉ.अनुप्रिया ने बताया कि सिर्फ बीजीएच में जिन लोगों की स्क्रीनिंग हुई है उनकी जांच बीजीएच में हाेगी, शेष जितने भी स्थानों पर स्क्रीनिंग हुई है उनकी जांच रांची और धनबाद में हाे रही है।