पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Chas Will Not Get Benefits Of Central And State Government Schemes Singh

चास में लाेगाें काे केंद्र व राज्य सरकार की याेजनाअाें का नहीं मिल रहा लाभ : सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों मे अभी तक विकास की रौशनी नहीं पहुंच पाई है। केन्द्र अाैर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लाेगाें काे नहीं मिल पाया है। नाली, सड़क, पानी, बिजली, शौचालय, आवास, साफ सफाई की समस्या बरकरार है। सभी वार्डों के लोग टैक्स देते हैं परन्तु विकास कुछ वार्डाें अाैर विशेष लोगों का हो रहा है। चास के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्र भक्त समाज की अाेर से पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जयवीर सिंह गुड्डू को मेयर उम्मीदवार बनाया गया है। ये बातें बतौर मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह ने चास गुजरात कालोनी में राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्र भक्त समाज की अाेर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। उन्होंने होली को पारस्परिक प्रेम, सद्भावना एवं समरसता का महान पर्व कहा। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष एवं मेयर प्रत्याशी जयवीर सिंह गुड्डू का लाेगाें ने स्वागत किया। उन्हाेंने कहा कि वे चास का समग्र विकास करेंगे। यहां रात में सहभाेज के साथ संगीत का कार्यक्रम भी हुअा। संचालन राजीव नयन अाैर धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के प्रभारी अरुण कुमार ने किया। माैके पर मुकुल बाबा, जयशंकर ओझा,अशोक कुमार पांडेय, जसवीर सिंह, ओमप्रकाश रजक,महेंद्र सिंह, राजकुमार माहथा, नंदन पांडेय, गीता दुबे आदि रहीं।

कार्यक्रम में लोगों के साथ धर्मवीर सिंह।
खबरें और भी हैं...