पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Chase And Theft Of 45 Lakhs From Two Closed Occupations Of Sector Four

चास अाैर सेक्टर-चार के दो बंद आवासाें से ~4.5 लाख की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो | चोरों ने चास अाैर सेक्टर चार के दो बंद आवासों का ताला तोड़कर नगद 57 हजार सहित करीब साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चास के वंशीडीह में बंद आवास का ताला तोड़कर हुई चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि वे अपने पूरे परिवार के साथ होली मनाने पैतृक गांव चतरा जिला के पिपराडीह गए थे। वे गुरुवार को शाम करीब 4 बजे लौटे और गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला। गेट अंदर से बंद था। उनका पुत्र दीवार फांदकर अंदर गया और गेट खोला तो पाया कि घर का दरवाजा और आलमीरा टूटी हुई है। चोरों ने घर की अालमीरा तोड़कर और दीवान खोलकर सभी सामानों काे बिखेर दिया था। आलमीरा में रखे नगद 45 हजार रुपये, सोने की चेन और सोने की अंगूठी चुरा ली थी। वहीं चोरों ने दिन दहाड़े सेक्टर चार जी आवास संख्या 2067 का ताला तोड़कर करीब तीन लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। इसको लेकर मामला दर्ज कराते हुए मनीष रंजन ने कहा कि वे ड्यूटी गए थे और दिन में साढ़े बारह बजे उनकी प|ी और बच्चे सेक्टर दो डी रिश्तेदार के यहां थे।
खबरें और भी हैं...