चटर्जी बने सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी
बोकारो: 4 मार्च से 8 मार्च पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावर लिफ्टिंग अाैर वेटलिफ्टिंग का आयोजन हुआ। इस खेल में पूरे भारत से 400 से ज्यादा खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। इसमें 40 टीमाें ने हिस्सा लिया। आरएसबी रांची से पोस्टल डिपार्टमेंट के देवी प्रसाद चटर्जी, राजेश कुमार सिंह अाैर सोमेन कुमार डे का चयन हुआ था। जिसमें देवी प्रसाद चटर्जी ने झारखंड के झोली में गोल्ड लाते हुए सर्वोच्च वजन उठाने का कीर्तिमान बनाया। चैंपियनशिप में देवी प्रसाद चटर्जी 870 किलो वजन उठाकर सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस खेल में राजेश कुमार सिंह का भी प्रदर्शन काफी अच्छा था। साथी सोमेन कुमार डे का भी प्रदर्शन काफी अच्छा था।