- Hindi News
- National
- Gomiya News Children Are The Future Of The Country And Education Is The Basis Headmaster
बच्चे देश के भविष्य और शिक्षा भविष्य का है आधार : प्रधानाध्यापक
गोमिया | उत्क्रमित मवि चतरोचट्टी में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार से उपलब्ध स्कूल बैग का वितरण पंचायत की मुखिया कौलेश्वरी देवी व प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप किया। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने को लेकर प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं और शिक्षा भविष्य संवारने का आधार है। अत: शिक्षा के प्रति जागरुकता होनी ही चाहिए। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष आशा देवी, शिक्षक सुनील महतो, भंजू प्रसाद सिंह, उमेश तुरी, सुनील कुमार, रविंद्र महतो, घनश्याम महतो आदि मौजूद रहे।