- Hindi News
- National
- Bokaro News Children Of Chinmaya School Returned After Experience From Educational Tour To Nainital
नैनीताल गए एजुकेशनल टूर से अनुभव पाकर लौटे चिन्मय विद्यालय के बच्चे
किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में अाध्यात्मिक व अन्य गतिविधियों के जरिए बहुमुखी प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण पर नैनीताल गए चिन्मय विद्यालय के बच्चों दल लौट गया। कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर नैनीताल भेजा गया था। वहां बच्चों ने प्राकृतिक सौदंर्य के साथ-साथ कई धार्मिक स्थलों व ऐतिहासिक विरासतें देखीं। इसी क्रम में नैनादेवी मंदिर, नैना झील, चाईना पीक, भीमताल, हनुमान गढ़ी, भावाली, नौकछिया ताल, रानीखेत, अलमोरा, कसौनी, हिमालय दर्शन, कांची धाम, झूला देवी, मनोकामना मंदिर आदि प्रसिद्ध जगहों का दर्शन कर उन्होंने अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक नई अनुभव की अनुभूति जागृत होती है। प्रभारी प्राचार्य एके झा ने कहा कि भ्रमण सुनियोजित तरीके से किए जाने पर बच्चों में सीखने की कला जगती है। टीम में अनिरुद्ध, सृजल राज, तरुण हर्ष, अचित्या आलोक, शुभ मलानी, आर्यमन आदि शामिल रहे। टीम का नेतृत्व चिन्मय ओझा, सोमा राय, पंकज कुमार मिश्रा व प्रांजल सेकिया ने किया। विद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए टीम के बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
एजुकेशन टूर में शामिल चिन्मय विद्यालय की टीम।