पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेदांता एकेडमी के बच्चों का तीरंदाजी में उम्दा प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इलेक्ट्रो स्टील वेदांता अपने निगमित सामाजिक दायित्वों के तहत पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स एकेडमी चला रहा है। धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित 11वीं जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में वेदांता इलेक्ट्रो स्टील तीरंदाजी एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने भी भाग लिया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग के अंडर- 10 (10 मीटर) में इस एकेडमी की भावना कुमारी (5) ने 15 प्रतिद्वंदी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (70 मीटर) में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने विजेता प्रतियोगियों को पदक देकर सम्मानित किया। इलेक्ट्रो स्टील तीरंदाजी एकेडमी की भावना कुमारी सबसे कम उम्र 5 साल की प्रतिभागी रही।

विजेता बच्चों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अन्य।
खबरें और भी हैं...