पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phusro News Children Should Improve Their Future With Lal And Ladli Scheme Mk Rao

लाल व लाडली योजना से बच्चे संवारें अपना भविष्य : एमके राव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से सीसीएल बीएंडके जीएम एमके राव ने शनिवार को सीसीएल की लाल और लाडली योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीएम राव ने कहा कि सीसीएल के लाल व लाडली महत्वाकांक्षी योजना है। बताया कि 2020-22 के सत्र के लिए मैट्रिक के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करें। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है और वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। कहा कि इसमें चयनित बच्चों को निशुल्क पढ़ाई-लिखाई, कोचिंग, रहने, खाने और चिकित्सा की सुविधा दी जाती है। यह सब सीएसआर के तहत किया जाएगा। इसको लेकर छात्रों को चयन परीक्षा से गुजरना होगा। इसका परीक्षा का केंद्र डीएवी ढोरी बनाया जाएगा। आवेदन की तिथि समाप्त होते ही परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। बताया अबतक 315 छात्र-छात्राएं आवेदन भर चुकी हैं। कहा कि परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवार के बच्चे भी इसमें शामिल होकर योजना का लाभ लें। मौके पर एसपी षरांड़ी, एसओपी प्रतुल कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी आदि मौजूद थे।

जागरूकता वाहन को रवाना करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...