- Hindi News
- National
- Bokaro News Children With Hygiene Message Given Information About Prevention Of Coronavirus
स्वच्छता संदेश के साथ बच्चाें काे दी गई कोराेनावायरस से बचाव की जानकारी
चिन्मय युवा केन्द्र, चिन्मय मिशन, बोकारो के तत्वावधान में दो-दिवसीय स्माइल कैम्प का आयोजन हुआ। जिसे चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय अध्यक्ष विश्वरुप मुखोपाध्याय, विद्यालय सचिव, महेश त्रिपाठी, विद्यालय कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक, प्रभारी प्राचार्य अशोक झा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वामिनी जी ने बच्चों को कैम्प के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे स्वावलंबी, आत्मविश्वासी बनते हैं। साथ ही अपने भारत की संस्कृति से अवगत हाेते हैं। अपने देश, धर्म-परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की कला भी सिखते हैं। होली के अवसर पर अम्मा ने रंगों से जीवन के रंगों की समानता को बच्चों को समझाया। डॉ अमित की अाेर से हेल्थ, हाइजीन से जुड़ी जानकारियां अाैर करोना वायरस से निपटने पर प्रकाश डाला। विशेषकर बच्चों को दांत की सफाई रखने से संबंधित जानकारी दी। कक्षा दूसरी अाैर तीसरी के 125 बच्चों ने स्माइल कैम्प में हिस्सा लिया। जिन्हें ब्रेन गेम, पंचतंत्र, क्विज प्रतियोगिता, डांडिया नृत्य, प्रेरक एनिमेशन फिल्में दिखाकर अाैर भी कई जानकारियां दी गईं। कैंप में बच्चाें ने खूब अानंद उठाया। कैम्प का संचालन चिन्मय युवा केन्द्र, बोकारो, के सचिव संजीव मिश्रा ने किया। चिन्मय विद्यालय के शिक्षिकाएं दीप्ति, रॉली, निशा, सुषमा, रेणु साह, ज्योति दुबे, मोनिका, मधुमिता, कल्याणी सिंह, रणधीर, विजय कुमार सहित चिन्मय मिशन, बोकारो की सदस्य अनुपा, आर एन मल्लिक, नरेन्द्र कुमार, स्कूल के छात्र सदस्य हर्षिता, निमिषा, प्रशंसा, लक्ष्य का सराहनीय सहयोग रहा। गतिविधियों में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं विजेता व उप-विजेता को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य अशोक झा अाैर प्राइमरी इंचार्ज कविता सिन्हा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैम्प में शामिल बच्चों के साथ अतिथिगण।