पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 तक छाए रहेंगे बादल, बारिश भी होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने की वजह से दिन में ही थोड़ी-बहुत ठंड का अहसास हुआ, लेकिन अपराह्न चार बजते ही बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से लोगों को ठंड महसूस हुई। बुधवार को दिन का तापमान जहां 27 डिग्री रहा, वहीं रात का तापमान 20 डिग्री हो गया। लोगों का कहना है कि इस तरह की बारिश से साग-सब्जी आदि फसलों का नुकसान होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12, 13, और 14 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे। वहीं इन तीन दिनों के अंदर मेघ गर्जन के साथ बारिश भी होगी।

बारिश में छाता लगाकर अपने घर जा रहीं युवतियां।
खबरें और भी हैं...