पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यहित में कठोर कदम उठाएं सीएम : जीपी सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीपी सिंह।

जैनामोड़ | झारखंड पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जीपी सिंह ने कहा है कि झारखंड में बिजली की अनियमित आपूर्ति से स्कूल में बच्चों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सख्ती से कार्रवाई करें एवं नियमित विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए ठोस कदम उठाएं। अगर सरकार का डीवीसी पर बिजली बिल बकाया है तो इस पर वैसे उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्हाेंने िबल का भुगतान कर दिया है। यह नाइंसाफी है। अगर दो-तीन दिनों के अंतराल में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो लोगों में तबाही मच जाएगी। शिक्षक, अभिभावक सड़क पर उतरेंगे।
खबरें और भी हैं...