मारपीट को लेकर परस्पर विरोधी मामला दर्ज
बोकारो | बालीडीह थाना में कुर्मीडीह के रहने वाले दो लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट, छिनतई काे लेकर परस्पर विरोधी मामला दर्ज कराया है। कुर्मीडीह के रहने वाले सूरज सिंह ने कहा है मुहल्ले के रहने वाले विक्की गुप्ता और उसकी मां उसे अपने घर ले जाकर जबरन खाने को बोल रही थी। उसने विरोध किया तो बकझक करते हुए मां और बेटा मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहीं पाकेट में रखे तीन हजार रुपए भी ले लिए। दूसरी तरफ विक्की गुप्ता ने सूरज सिंह और करण सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों पिस्टल लेकर उसके घर पह़ुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे और दुकान में बिक्री कर लाए गए 70 हजार रुपए घर से लेकर दोनों भाग निकले। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।