पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएस एकेडमी ने किया बीवाईजेयू के साथ करार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो | सीएस एकेडमी, चंदनकियारी के स्टूडेंट्स के गुणात्मक शिक्षा के विकास के लिए भारत की नामचीन शिक्षा कंपनी बीवाईजेयू के साथ करार किया है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि बच्चे जब यह देखते हैं कि सीखना कितना मजेदार और आसान है, तो वे खुद सीखना शुरू कर देते हैं। बीवाईजेयू से हुए कोलेबोरेशन के बाद हम अपने स्कूल के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि बरकामा स्थित सीएस एकेडमी इस इलाके का पहला स्कूल है, जिसने बीवाईजेयू साथ हाथ मिलाया है। अब एकेडमी की कक्षाओं में बड़े-बड़े कमर्शियल टीवी स्क्रीन के माध्यम से देशभर के नामी-गिरामी शिक्षक यहां के बच्चों को पढ़ाएंगे। बीवाईजेयू इस स्कूल के बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करेगा। जहां बच्चे टैब से शिक्षण संबंधित जानकारियां लेंगे।
खबरें और भी हैं...