पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यू डायस प्लस में स्कूलों के बच्चों की डाटा इंट्री करनी है : डीईओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के सभागार में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आंकड़ों का विद्यालयवार संकलन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि कराने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंडों के बीईईओ, बीपीओ, डाटा इंट्री ऑपरेटर, एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया। सभी मास्टर ट्रेनर अपने-अपने प्रखंड के 40-40 शिक्षकों का बैच बनाकर उन्हें यू डायस प्लस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान डीईओ नीलम आइलिन टोपो ने कहा कि भारत सरकार की ओर से विद्यालयों के आंकड़ों के संकलन करने के लिए यू डायस प्लस पोर्टल का निर्माण किया गया है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 की तरह वर्ष 2019-20 के आंकड़ों का संधारण भी इसी पाेर्टल में किए जाने का निर्देश प्राप्त है। यू डायस प्लस के अंतर्गत प्रपत्रों के भरने के लिए प्रभारी शिक्षक, नियमित शिक्षक का प्रशिक्षण, आंकड़ों का विद्यालयवार संकलन एवं आंकड़ों का प्रखंड, विद्यालय स्तर पर विद्यालयवार http:/udiseplus.gov.in पर ऑनलाइन प्रविष्टि व सत्यापन किया जाना है। यह कार्य 21 मार्च तक पूरा किया जाना है। 12 मार्च को जिला परियोजना कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उसी दिन विद्यालयों का प्रिंट किया हुआ आंकड़ा संग्रह प्रपत्र सभी को उपलब्ध कराया जाएगा।

इंटरनेट की सुविधा वाले स्कूलों में ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी

वैसे विद्यालय जहां कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की सुविधा है। जैसे निजी मान्यता प्राप्त स्कूल, आईसीटी, वोकेशनल योजना से आच्छादित विद्यालय के लिए यूजर आईडी क्रिएट कर उपलब्ध कराते हुए अपने विद्यालय से संबंधित आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित किया जाना है। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक, नियमित शिक्षक के लिए जिला स्तर पर बैचवार एवं तिथिवार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उपरोक्त विद्यालयों को छोड़़कर शेष विद्यालयों की ऑनलाइन प्रविष्टि प्रखंड स्तर पर ब्लॉक इंट्री यूजर के माध्यम से करवाया जाए।

बैठक करतीं डीईओ।
खबरें और भी हैं...