दो समाजसेवियाें को सम्मानित करने का निर्णय
बोकारो | लाेहांचल में एफसीसी सिटी पीएस के सदस्यों की बैठक शीला प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव पूर्णिमा सिंह ने कहा कि सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चास जोधाडीह मोड़ निवासी समाजसेवी सुमन सुहासरिया को सोनाली मुखर्जी सम्मान और गोमिया निवासी समाजसेवी शीला रानी को डॉ.मंजू मेहरिया विशिष्ट महिला सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जानकारी शशिभूषण ने दी है।