पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Deepak Expressed Happiness Over Being Made The Candidate Of Raas

दीपक को रास का उम्मीदवार बनाए जाने पर जतायी खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा जिला मंत्री कमलेश राय ने कहा कि झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर पर प्रसन्नता जतायी है। साथ ही शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। कहा कि शीर्ष नेतृत्व के इस कदम से भाजपाइयाें में इसलिए प्रसन्नता है कि काम करनेवाले कार्यकर्ताअाें काे अहमियत दी जा रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नंदकिशोर राय ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि दीपक प्रकाश को राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी बनाये जाने से पार्टी और मजबूती के साथ अपना काम करेगी।

खबरें और भी हैं...