बीएस-4 गाड़ियों में छूट, खरीदने के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़
31 मार्च के बाद वाहन शो रूम में बीएस-4 गाड़ियां नहीं बिकेगी। एक अप्रैल से सभी शो रूम पर बीएस-6 गाड़ियां ही बिकेगी। पावर मोटर्स में महिला दिवस पर आठ और नौ मार्च को स्कूटी में दी गई भारी छूट के बाद गाड़ियों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिनों के अंदर 103 स्कूटी की बिक्री हुई। अभी भी स्कूटी सहित सभी मॉडल की बाइक पर आकर्षक छूट दी जा रही है। पावर मोटर्स के महाप्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि 20 मार्च तक उनके शो रूम की सभी गाड़ियां बिक जाएगी। इसके बाद बीएस-6 गाड़ियां बाजार में आ जाएगी। जो कि 8 से 10 हजार रुपए महंगा होगा और वह गाड़ी बीएस-6 पेट्रोल से ही चलेगा। जो साधारण बिकने वाले पेट्रोल से महंगा भी होगा। बीएस-4 गाड़ियों की खूबी यह है कि इसमें कोई पेट्रोल डाल सकते हैं।
लोगों को जानकारी देते मनीष कुमार