मंत्री के अभिनंदन समारोह को ले हुई चर्चा
झारखंड सरकार के शिक्षा सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में आगामी 15 मार्च को उच्च विद्यालय तारानारी परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह की सफलता को लेकर वित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा बोकारो व उवि तारानारी के ग्राम विकास समिति की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष लखन गिरि की। बैठक में कार्यक्रम ससमय संपन्न किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, सभी सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा भी किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में बोकारो जिला के वित्तरहित विद्यालयों के शिक्षक, उच्च विद्यालय तारानारी समिति के सदस्य, स्कूली बच्चों संग अभिभावक भी भाग लेंगे। बैठक में वित्त रहित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमृत महतो, सीएन कॉलेज दुग्दा प्राचार्य कमलेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता भोला प्रसाद, तारानारी मुखिया मोहन महतो, देवानंद कुमार, घनश्याम महतो, चंद्रिका पांडेय, गंगाधर पांडेय, प्रभाकर प्रजापति, जयलाल महतो, सुरेश महतो, ठाकुर महतो, तुलसी रजक, प्रेमचंद महतो आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते वक्ता और मौजूद लोग।