- Hindi News
- National
- Bokaro News Discussion Regarding The Success Of The Seminar Cum Honor Ceremony
संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता को ले विचार-विमर्श
बोकारो में मैथिलों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से रविवार को संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। परिषद की ओर से नगर के सेक्टर-4ई में संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार शाम विचार-विमर्श किया गया। एक बैठक में महासचिव राजेन्द्र कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का विषय देश के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मीडिया की भूमिका निर्धारित किया गया है। इस पर परिषद के पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध पत्रकार भी अपने मंतव्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम पूर्वाह्न 10.30 बजे से शुरू होगा। कुमार ने कहा कि प्रेस-मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने परिषद कार्यकारिणी के लोगों के साथ आयोजन की सफलता पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर महासचिव राजेन्द्र कुमार सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक, कोषाध्यक्ष विवेकानंद झा, संयुक्त योजना सचिव मनोज कुमार झा, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार झा, सुनील मोहन ठाकुर, गणेश झा के अलावा रुपक कुमार झा, प्रह्लाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद के लोग।