पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिवेशन को लेकर किया विचार-विमर्श

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को संघ के कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विजयानंद प्रसाद ने की। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह सीसीएल के प्रभारी राजीव रंजन सिंह, संघ के उपाध्यक्ष तथा कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य इनामुल हक, सीसीएल अध्यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री मधुसूदन वर्मा, संयुक्त महामंत्री रविंद्र कुमार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, मंत्री आर इग्नेश, संगठन मंत्री शकील आलम, जिला मंत्री संत सिंह उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को कथारा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित संघ के अधिवेशन को सफल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित नेताओं ने कहा कि सीसीएल में होने वाले इस अधिवेशन में कोयला क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से जो एफडीआई लाई जा रही है। उसके खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही साथ कोयला क्षेत्र के संगठित मजदूर, असंगठित मजदूर, ठेका मजदूर पर प्रबंधन और सरकार की ओर से जो शोषण किया जा रहा है, उसके खिलाफ भी एक गंभीर रणनीति बनाई जाएगी। अधिवेशन में सीसीएल स्तर की वार्षिक अधिवेशन में नई समिति का भी गठन किया जाएगा। जो मजदूरों के आगे की लड़ाई की रणनीति तय करेंगे।

बैठक के दौरन उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...