पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विस्थापित विकास समिति ने मनाया होली मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तुपकाडीह | युवा विस्थापित विकास समिति की ओर से ग्राम कुंडौरी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए भाईचारा का परिचय दिया। ग्राम सुधार समिति के पूर्व अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने कहा कि बोकारो प्रबंधक विस्थापितों को हक अधिकार न देकर बरगलाने का काम कर रही है। कहा कि प्रबंधन विस्थापितों की जमीन पर किसी भी तरह का कार्य करने से पहले विस्थापितों की समस्याओं का समाधान निकाले, नहीं तो विस्थापित कार्य का बहिष्कार करेंगे। बरवाघाट दामोदर नदी से कुंडौरी होते हुए पाइपलाइन का कार्य बीएसएल की ओर से चलाया जा रहा है, जिसे कतई होने नहीं दिया जाएगा। समिति सदस्य प्रदीप कुमार ने कोरोनावायरस के प्रकोप को लेकर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की भी अपील की। मौके पर ज्ञानी अग्रवाल, संतोष महतो, , प्रदीप, विजय, बादल बबलू, रॉकी, प्रेम, आनंद, अजय, अक्षय, अभय, आशीष आदि रहे।
खबरें और भी हैं...