- Hindi News
- National
- Bokaro News Displaced Municipal Corporation And No Development In Rural Areas Manjhi
नगर निगम के विस्थापित और ग्रामीण इलाकों में नहीं हुआ विकास : मांझी
चास नगर निगम के विस्थापित और ग्रामीण इलाके के वार्डों में विकास नहीं हुआ है। यहां के लोगों को पानी, सड़क, नाली, प्रधानमंत्री आवास आदि का लाभ नगर निगम से नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्र के लोग नगर निगम को टैक्स देते हैं। परन्तु विकास का काम कुछ वार्डों में होता है। यह कहना है झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी का। वे रविवार को चास के पत्थरकट्टा साइड स्थित खेल मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह काे संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब हेमंत सोरेन की सरकार आयी है। सरकार संपूर्ण झारखंड के साथ-साथ चास नगर निगम का समुचित विकास करेगी। आने वाले दिनों में चास नगर निगम का चुनाव होना है। इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अपना प्रत्याशी देगी। ताकि चास नगर क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि चास में अभी की स्थिति यह है कि धर्मशाला मोड़ से चेक पोस्ट तक ही स्ट्रीट लाइट जलती है। बाकी जगहों पर स्ट्रीट लाइट शोभा की वस्तु बनी हुई है। जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि चास के विकास के लिए झामुमो अपना प्रत्याशी देगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष लुकमान अंसारी, किरण चंद्र बाउरी, मुक्तेश्वर महतो, ईश्वरलाल महतो, संजय सिंह, गणेश पांडेय रहे।
एक दूसरे को अबीर लगाते झामुमो कार्यकर्ता।