पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमआईटी से डिस्टेंस कोर्स की हुई शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में एमआईटी डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से विभिन्न कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यह सुविधा सेक्टर- तीन बी स्थित इग्नू के बोकारो केंद्र में शुरू की गई है। एमआईटी पुणे से संबद्ध इस शिक्षा व्यवस्था के तहत विभिन्न विषयों में एमबीए की पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इग्नू में छात्रों का समय पर परिणाम नहीं आने के कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए इग्नू के बोकारो इकाई के निदेशक हरेंद्र नाथ ने बताया कि विद्यार्थियों का रुझान अब ज्यादातर व्यावसायिक कोर्स की ओर होता जा रहा है। हरेंद्र ने कहा कि एमआईटी से पास किए विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की भी सुविधा विभिन्न ख्याति प्राप्त संस्थानों में उपलब्ध होगी। यहां एमआईटी में एडमिशन कराने वाले एससी-एसटी महिलाओं और बीएसएल कर्मियों के लिए विशेष छूट की सुविधा उपलब्ध है।

एमआईटी कोर्स का शुभारंभ करते हरेंद्रनाथ के साथ अन्य।।
खबरें और भी हैं...