पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाइप देने के नाम पर कर ली ~ 6.5 लाख की ठगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र के छिन्नमस्तिका स्टील के शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने कोलकाता के हरियाणा आयरन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के योगेश अग्रवाल के खिलाफ ईआरडब्ल्यू पाइप देने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए बालीडीह थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्हाेंने कहा है कि उन्होंने ईआरडब्ल्यू पाइप की खरीदी को लेकर हरियाणा आयरन के योगेश अग्रवाल से बातचीत की थी। बातचीत होने के बाद उन्होंने 16 एमटी ईआरडब्ल्यू पाइप का आर्डर हरियाणा आयरन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया और इसके एवज 3 दिसंबर को कंपनी के खाते में साढ़े छह लाख रुपये आरटीजीएस कर दिया। परन्तु उन्हें पाइप की आपूर्ति नहीं की गई। आपूर्ति की बात करने पर टाल मटोल करने लगे। इसको लेकर उन्होंने अपना आदमी भी उनके कार्यालय में भेजा। परंतु पाइप की आपूर्ति नहीं की गई न ही उनका पैसा वापस किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...