पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Dvc Initiates Power Cuts For 18 Hours In Seven Districts Including Bokaro

डीवीसी ने बोकारो सहित सात जिलों में 18 घंटे तक बिजली कटौती शुरू की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी ने अपने कमांड एरिया में होली के दिन से बिजली कटौती शुरू कर दी है। इसके बाद डीवीसी कमांड एरिया के सात जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में बिजली संकट छा गया है। डीवीसी इन एरिया में प्रतिदिन 18 घंटे बिजली कटौती करेगा और यह कटौती डीवीसी ने शुरू कर दी है। बिजली निगम के मौखिक निवेदन को डीवीसी ने फिर से पूरी तरह नकार दिया है। इससे सात जिलों मेंं बिजली संकट गहरा गया है। डीवीसी के कमर्शियल विभाग ने पत्र जारी कर सभी जिलों में बिजली कटौती का समय भी निर्धारित कर दिया है। इसके तहत 24 घंटे में हर 6 घंटे के बाद 2 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। मालूम हो कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में डीवीसी ने कटौती शुरू की थी, मगर जेबीवीएनएल के आग्रह पर इसे स्थगित कर दिया था। लेकिन भुगतान नहीं होने पर 10 मार्च से पुन: कटौती शुरू कर दी। मालूम हो कि डीवीसी झारखंड में जेवीएनएल को 300 एमवीए बिजली आपूर्ति करती है।

शिक्षा मंत्री बाेले- डीवीसी का काेयला अाैर पानी रोक देंगे

इधर, बिजली कटाैती के खिलाफ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे ने माेर्चा खाेल दिया है। उन्हाेंने कहा कि वह गुरुवार काे इस मसले पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। फिर अांदाेलन करेंगे। डीवीसी काे काेयला अाैर पानी की सप्लाई राेक दी जाएगी, क्याेंकि उसने एकतरफा निर्णय लेते हुए लाेड शेडिंग शुरू की है। गाैरतलब है कि डीवीसी का जेबीवीएनएल पर पिछले पांच सालाें में 4955 कराेड रुपए बकाया हाे गया है। डीवीसी ने कहा था कि 25 फरवरी तक भुगतान नहीं हुअा ताे बिजली कटाैती शुरू कर देंगे।

सीएम बोले... निर्णय जल्द : सीएम ने कहा कि कुछ जिलों में बकाया को लेकर डीवीसी द्वारा 18-18 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। सरकार इस मामले की बहुत जल्द समीक्षा करेगी। क्या बेहतर हो सकता है, इस पर निर्णय लेगी।
खबरें और भी हैं...