पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandarpura News Dvc Management Stop Acting At The Behest Of Central Government Ganesh Varnwal

डीवीसी प्रबंधन केंद्र सरकार के इशारे पर चलना बंद करें : गणेश वर्णवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरमो | झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल ने कहा कि झारखंड सरकार को बदनाम करने के लिए 18 घंटा तक बिजली काटी जा रही है। इससे धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम के लोग त्राहिमाम हैं। अन्य जिलों के साथ-साथ बोकारो जिले के बेरमो, चंद्रपुरा, गोमिया के छोटे-बड़े व्यवसाय, छात्र, वृद्ध, मरीज, बच्चे परेशान हैं। कहा कि डीवीसी अपनी दोहरी नीति में जल्द बदलाव लाए एवं केंद्र के इशारे पर चलना बंद करें, अन्यथा झारखंड से एक भी छटांक कोयला नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने डीवीसी के बकाए पैसे नहीं दिए। भाजपा की रघुवर सरकार सरकारी खजाने से पार्टी को चमकाने में लगी रही। पैसों का दुरुपयोग किया, किंतु बिजली का बकाया का भुगतान नहीं किया। राज्य के कोष को खोखला कर दिया। अब 4955 करोड़ रुपए के बकाया पर डीवीसी केंद्र सरकार के इशारे पर झारखंडवासियों को परेशान कर रही है। अन्य राज्यों में भारी-भरकम पैसा बकाया रहने के बावजूद उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। डीवीसी 600 मेगावाट की जगह मात्र 200 मेगावाट बिजली आपूर्ति कर रही है।
खबरें और भी हैं...