- Hindi News
- National
- Bokaro News Ease Of Doing Business With The Passing Of Mineral Amendment Bill Malhan
खनिज संशोधन विधेयक के पास होने से व्यापार में आसानी: मल्हान
इलेक्ट्रो स्टील वेदांता के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पंकज मल्हान ने संसद से पास खनिज संशोधन विधेयक 2020 के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से कोयले का उत्पादन बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। यह देश के विकास के लिए एक स्वागत योग्य कदम है और आयातित कोयले पर निर्भरता कम होने के साथ क्षेत्र को बढ़ावा मिलने से व्यापार करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा है कि भारत का कुल कोयला उत्पादन वित्तीय वर्ष 2019 में 245 एमटी रहा है। साथ ही भारत के पास कोयले का विश्व का पांचवां सबसे बड़ा भंडार है। इस संशोधन बिल के पास होने से वन एवं पर्यावरण क्लीयरेंस के आधार पर परेशानी से मुक्त खनन संचालन और व्यापार में आसानी और भागीदारी में वृद्धि के अवसर आएगी। घरेलू उत्पादकों की उत्पादकता को बढ़ावा मिलेगा।