- Hindi News
- National
- Bokaro News Electricity Supply Was Interrupted For 18 Hours On The Fourth Day It Will Be Regular From Today
चौथे दिन भी बिजली की आपूर्ति 18 घंटे रही बाधित, आज से होगी नियमित
बोकारो | बिजली संकट के कारण चौथे दिन भी उपभोक्ताओं को 18 घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन विद्यार्थियों काे काफी परेशानी हुई जिनकी परीक्षाएं चल रही हैं। उन्हें रात में मोमबत्ती, ढिबरी जलाकर पढ़ाई करनी पड़ी। बिजली कटाैती से मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक दुकान वालों के अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कल कारखानों में उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। इस बारे में धनबाद मंडल के महाप्रबंधक परितोष कुमार ने बताया कि डीवीसी को कुछ बिल पेमेंट हो गया है। शनिवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति नियमित हो जाएगी।