आर्थिक मजबूती पर दिया बल
बोकारो | ऑल इंडिया एससी,एसटी एंड बैकवर्ड क्लासेस इम्प्लाइज को-ऑर्डिनेशन कौंसिल सेल बीएसएल ईकाई की बैठक सेक्टर-3ए के कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार एवं संचालन सरोज कुमार ने की। बैठक में मनोज कुमार पासवान और एनके सिंह ने काउंसिल की विस्तारीकरण एवं आर्थिक मजबूती पर विचार रखा। मौके पर अमन कुमार, रामनरेश राकेश, परमेश्वर, अशोक आर्या, दिनेश कुमार, बी. सामंथ सहित कई लोग मौजूद रहे।