पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली संकट को ले पूर्व सांसद ने दी आंदोलन की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तुपकाडीह | भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि हिमाचल मिश्रा ने कहा है कि सरकार बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं कराती है तो भाजपा पार्टी के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुसरो विद्युत सब स्टेशन से अंगवाली, पिछरी, अलारगो, मुंगो, भंडारीदह कॉलोनी आदि में बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां आए दिन बिजली गायब रहती है। वहीं, 10 मार्च से बिजली कटौती की बात कही जा रही है। जिससे पठन-पाठन करने वाले विद्यार्थियों, छोटे-मोटे उद्योग धंधा करने वाले आमलोगों सहित किसानों को भी बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेस को जारी अपने एक बयान में मिश्रा ने कहा कि चुनाव के समय महागठबंधन की ओर से झारखंड के लोगों को झूठे आश्वासन के तहत कई तरह के सपने दिखाए गए थे, लेकिन वह जमीनी स्तर से कोसों दूर नजर आ रहा है। अगर सरकार बिजली की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं बहाल कराती है तो भाजपा आंदोलन करेगी।
खबरें और भी हैं...