ज्ञान ज्योति योजना के बिरहाेर जाति के पूर्व स्टूडेंट्स को किया गया प्रोत्साहित
बोकारो स्टील प्लांट के सीएसआर के अंतर्गत संचालित ज्ञान ज्योति योजना के अंतर्गत बिरहोर जनजाति के प्रथम बैच के 9 छात्रों ने मैट्रिक व प्लस टू की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2014 में आईटीआई की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली थी। इनमें से 4 छात्रों को अपनी योग्यता के आधार पर पहले ही प्रतिष्ठित संस्थानों में नियोजन मिल चुका है जबकि शेष 5 छात्र फिलहाल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।
इनका मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम के तहत बीएसएल के अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन मुकुल प्रसाद ने उन्हें पुस्तकें और अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की । इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एमएम वी के पाण्डेय, अधिशासी निदेशक वित्त एवं लेखा डी के साहा, मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन विभाकर, महाप्रबंधक एचआरडी नीता बा, प्रमुख संचार मणिकांत धान, सीआरके सुधांशु अादि रहे। मौके पर उपस्थित ज्ञान ज्योति योजना के पूर्व छात्र चंदुलाल बिरहोर, मंटू बिरहोर, सुरेश बिरहोर, सहदेव बिरहोर और श्रवण बिरहोर का उत्साहवर्धन करते हुए श्री प्रसाद एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से संबन्धित जानकारी ली और उनका मार्गदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत बीएसएल ने बिरहोर जनजाति के बच्चों को गोद लेकर उन्हें प्लस 2 तक की पढ़ाई निशुल्क कराई और साथ ही उनके रहने, खाने और यूनिफ़ार्म इत्यादि की निशुल्क व्यवस्था भी कराई। प्रथम बैच के 9 छात्रों ने बाद में आईटीआई की पढ़ाई भी पूरी की। अभी भी कई बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं।
बिरहोर स्टूडेंट्स के साथ बीएसएल के अधिकारी।