पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कन्या की शादी में की आर्थिक सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कन्या की शादी में सहयोग के लिए परिजनाें को पांच हजार रुपए का चेक दिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अमल दास ने गुरूवार को चंदनकियारी के ब्राह्मण लाघला में रेणुका देवी के हाथों में यह चेक सौंपा। दास ने बताया कि रेणुका देवी की पुत्री चंपा कुमारी के शादी हाेनी है। ताे ट्रस्ट की अाेर से पांच हजार रुपए सहयोग के लिए दिए गए। संस्थापक दास ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय लाेगाें को सहयोग करना, स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिलाई, एवं मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना, लड़कियों की पढ़ाई में सहयोग करना, समय समय पर स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन करना है। मौके पर ट्रस्ट के एसोसिएट कालीपद सोरेन, पिंकी देवी, जमशेद अंसारी, ममता देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

कन्या की मां को चेक सौंपते ट्रस्ट के संस्थापक।
खबरें और भी हैं...