जानलेवा हमले की हरला थाने में दर्ज करायी गई प्राथमिकी
बोकारो | हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ बी निवासी संतोष महतो ने दीपक कुमार, बासु कुमार महतो और रवि कुमार पर मारपीट करने और जान मारने की मंशा से चाकू मारकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा कि वे रात में सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच कार से जा रहे तीनों आरोपियों ने उसे देखकर कार रोका और उतरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उन लोगों ने चाकू निकाल कर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।