पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पश्चिम पल्ली में आग लगने की अफवाह पर दमकल वाहन पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंद्रपुरा आवासीय काॅलोनी पश्चिम पल्ली स्थित क्वार्टर नं.- एच/एक्स 15 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की अफवाह पर सीटीपीएस का दमकल वाहन पहुंचा। वहां हीटर पर कड़ाही चढ़ी थी। बताया जाता है कि गृहस्वामी हीटर का स्विच ऑफ करना भूल गया था और ताला बंदकर बगल की बस्ती में गया था। अधिक देर होने के कारण कड़ाही में तेल बुरी तरह जल गया और उसका धुआं घर से बाहर निकलने लगा। धुआं को देखकर पड़ोसियों को आग लगने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मी तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...